लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन पहुंचे हैदराबाद, प्रभास, दीपिका पादुकोण के साथ 'Project K' की शुरू की शूटिंग

By अनिल शर्मा | Updated: July 24, 2021 17:08 IST

निर्देशक नाग अश्विन हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में पहले शूटिंग शेड्यूल में बिग बी और कुछ अन्य अभिनेताओं के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास स्टारर 'प्रोजेक्ट के' की शुरू हुई शूटिंगमुहूर्त शॉट देने हैदराबाद पहुंचे अमिताभ बच्चनप्रभास, अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आएंगी

हैदराबादः गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमिताभ बच्चन ने बहुप्रतीक्षित प्रभास-स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का मुहूर्त शॉट दिया। यह फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। शनिवार को प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को जानकारी दी कि उनकी फिल्म पर काम शुरू हो गया है। वहीं आज अमिताभ बच्चन भी शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हुए।

प्रभास सहित अमिताभ बच्चन ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर इस सूचना को साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को फिल्म के जरिए सौगात दी। प्रभास ने एक तस्वीर के साथ लिखा- इस गुरुपूर्णिमा पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए ताली बजाना मेरे लिए सम्मान की बात है!... प्रोजेक्ट के अब शुरू हो चुका है !!हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि क्या फिल्म का नाम प्रोजेक्ट के ही रखा गया है।

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी प्रभास-स्टारर फिल्म के सेट से वही तस्वीर साझा की। उन्होंने प्रभास को "आइकन" के रूप में टैग किया, जिन्होंने बाहुबली के जरिए पूरे देश और दुनिया में सिनेमाई जादुई लहरें पैदा कीं। अमिताभ ने पोस्ट में लिखा- ProjectK के मुहूर्त शॉट के लिए .. उस आइकन द्वारा दी जा रही ताली के पीछे होना कितना सम्मान की बात है, जिसने बाहुबली के साथ पूरे देश और दुनिया में सिनेमाई जादुई लहरें पैदा कीं।

निर्देशक नाग अश्विन हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में पहले शूटिंग शेड्यूल में बिग बी और कुछ अन्य अभिनेताओं के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए आरएफसी में एक नया सेट तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय परियोजनाओं में से एक बताया जा रहा है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनप्रभासदीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच