लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज सितारों ने मिलकर घर से बनाई सामाजिक दूरी पर फिल्म, कहा- हम एक हैं और हम जीतेंगे

By भाषा | Updated: April 7, 2020 19:47 IST

इसमें रजनीकांत, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा जोनास, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, चिरंजीवी, मोहनलाल, ममूटी, सोनाली कुलकर्णी, शिवराज कुमार और प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चन ने इस फिल्म को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है और इसे बनाने के लिए अपने दोस्तों और सहकर्मियों का शुक्रिया अदा किया है। भिनेता ने रविवार को कहा था कि वह अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी परिसंघ के 1,00,000 श्रमिकों के परिवारों को एक महीने का राशन मुहैया कराएंगे। 

अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक लघु फिल्म ‘फैमिली’ आई है जिसमें कोरोना वायरस के खतरे के बीच घर पर रहने, साफ-सफाई और सामाजिक दूरी बनाए रखने के महत्व को बताया गया है। इस फिल्म की संकल्पना और निर्देशन का काम प्रसून पांडे ने किया है। इसमें रजनीकांत, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा जोनास, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, चिरंजीवी, मोहनलाल, ममूटी, सोनाली कुलकर्णी, शिवराज कुमार और प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी काम किया है।

बच्चन ने इस फिल्म को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है और इसे बनाने के लिए अपने दोस्तों और सहकर्मियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, ‘’हम एक हैं और हम जीतेंगे, जय हिंद।’’ अभिनेता ने फिल्म के अंत में कहा कि कई फिल्म उद्योगों के लोग इसे बनाने के लिए साथ आए लेकिन वह भी बिना अपने घरों से निकले हुए।

अभिनेता ने कहा कि प्रत्येक कलाकार ने अपने हिस्से की शूटिंग खुद अपने घरों में की है। बच्चन ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग एकजुट परिवार है। उन्होंने कहा कि इसमें काम करने वाले श्रमिक लॉकडाउन की वजह से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अभिनेता ने रविवार को कहा था कि वह अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी परिसंघ के 1,00,000 श्रमिकों के परिवारों को एक महीने का राशन मुहैया कराएंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच