लाइव न्यूज़ :

अमित साध ने किया खुलासा, कहा- मुझे टीवी इंडस्ट्री से किया गया बैन इसलिए बॉलीवुड में आया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2020 17:27 IST

बॉलीवुड एक्टर अमित साध (Amit Sadh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें टीवी इंडस्ट्री ने बैन कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमित साध ने कहा कि मुझे काम देने से किया जाता था मनाअमित ने बताया कि 20 साल की उम्र में वो लड़ने को तैयार रहते थे

बॉलीवुड एक्टर अमित साध (Amit Sadh) ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि टीवी इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया था, जिसके कारण उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का रुख करना पड़ा। हालांकि, अमित ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर टीवी सीरीज 'क्यूं होता है प्यार' से की थी।

अमित ने कहा मुझे काम देने से किया गया मना

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अमित ने बताया, 'मैंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ा नहीं था, बल्कि उन्होंने मुझे बैन कर दिया था। वो एक-दूसरे को कॉल करके यही बोलते थे कि इसको काम मत दो। तो फिर मैंने कहा कि अच्छा नहीं दे रहे हो तो फिर मैं फिल्मों में काम करूंगा।' अमित ने आगे कहा कि 20 साल की उम्र में वो एक साड़ की तरह थे, जोकि लड़ने को तैयार था। 

इस तरह कंट्रोल किया गुस्सा

इस दौरान अमित ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक बार बड़े टीवी प्रोड्यूसर का कॉल आया था, जिसमें उनसे बोला था कि वो भले ही अच्छे एक्टर हों, लेकिन उनका नाम ज्यादा नहीं है। इसपर अभिनेता ने कहा, 'मैंने बोल दिया कि सर गलत करोगे तो मैं लडूंगा।' अमित ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उम्र के साथ मैं शांत होता गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने अपने गुस्से को अपनी कला में बदलना शुरू कर दिया। 

कुछ अच्छे लोगों से मिले अमित

उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में कुछ अच्छे लोगों से भी मिले, जिसके कारण उनकी लाइफ काफी बदल गई। ऐसे में अब उन्हें लगता है कि लड़ने के कोई फायदा नहीं है। वहीं, अमित साध के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही तिग्मांशु धुलिया की वेब सीरीज यारा में विद्युत जामवाल के साथ नजर आने वाले हैं। अमित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'फूंक 2' से की थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच