लाइव न्यूज़ :

'स्त्री' के बाद अब फिल्म ‘बाला’ लेकर आ रहे हैं अमर कौशिक, आयुष्मान और भूमि आएंगे नजर

By भाषा | Updated: May 1, 2019 08:23 IST

 फिल्म ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक की आने वाली फिल्म ‘बाला’ भी एक छोटे शहर की कहानी है जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App

 फिल्म ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक की आने वाली फिल्म ‘बाला’ भी एक छोटे शहर की कहानी है जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के-लड़की की है जिससे समाज के तानों का सामना करना पड़ता है।

लड़के के बाल समय से पहले झड़ गए हैं जबकि लड़की अपनी त्वचा के रंग के कारण समाज के तानों का शिकार होती है। कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हमारी फिल्म कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मैं एक छोटे शहर से आता हूं इसलिए मेरे किरदार एवं कहानी वास्तविक जीवन से जुड़ी होती है। कौशिक ने कहा, ‘‘ हमें लगा कि आयुष्मान और भूमि फिल्म के लिए एकदम सही हैं। उन्होंने दो फिल्मों में एकसाथ काम किया है और सामाजिक मुद्दों को रेखांकित किया है।

उनके साथ काम करने से हमें लगा कि हम लोगों को ऐसी कहानी की ओर आकर्षित कर पाएंगे।’’ फिल्म की शूटिंग 10-15 दिन में शुरू की जाएगी। इसके अलावा निर्देशक कौशिक के अपनी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल बनाने का भी इरादा है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगले साल इस पर काम शुरू हो सकता है। ‘स्त्री2’ को लेकर हमारे पास कुछ योजनाएं हैं। हालांकि हम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। ‘स्त्री2’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, इसलिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।’’ भाषा निहारिका उमा उमा

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस