लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के फैंस से ट्विटर पर भिड़ गए अमान मलिक,गाली देने वालों को दिया करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2020 09:23 IST

अमाल मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाहरुख खान को फेवरेट एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ पागल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देअमान ने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया तो सलमान खान ने फैंस ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया एक इंटरव्यू में अमान मलिक ने कहा है कि वह शाहरुख खान ने फैन हैं

सोशल मीडिया एक प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी बात रखते हैं ,लेकिन आजकल यही प्लेटफॉर्म ट्रोलिंग का रूप लेता जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। कई बार सेलेब्स विवादित बयान देकर ट्रोल होते हैं तो कुछ के ट्रोल होने का सही कारण भी नहीं होता है। हाल ही में संगीतकार और गायक अमान मलिक के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। अमान ने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया तो सलमान खान ने फैंस ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल एक इंटरव्यू में अमान मलिक ने कहा है कि वह शाहरुख खान ने फैन हैं। अमान की बात सलमान खान के फैंस को नागवारा गुजरी। सलमान के फैंस ने इस पर सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  सलमान ने अपनी फिल्म जय हो से अमाल को पहला ब्रेक दिया था, लिहाजा फैंस भड़क गए। 

अमाल मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाहरुख खान को फेवरेट एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ पागल हो गये। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके फैंस की बदतमीजी बर्दाश्त करूंगा।

एक यूजर ने अमान को ट्रोल करते हुए लिखा वाकई देखकर चौंक गए अमाल मलिक। लड़कियों के लिए भी ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग। आपने तो उन ट्रोलर्स से भी बदतर भाषा का इस्तेमाल किया। कभी किसी सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी थर्ड क्लास एक्टिविटी करते नहीं देखा।  इतना ही नहीं यूजर्स ने अमान मलिक को काफी गालियां भी दी। जिसके बाद सिंगर ने एक और ट्वीट किया।

 अमाल ने एक ट्वीट किया, '- यह देखकर अच्छा लगा कि भाईटार्ड्स मेरे ट्वीट को रिपोर्ट कर रहे हैं और अपने डिलीट कर रहे हैं। उम्मीद है, लोग इससे कुछ समझ पाएंगे कि आप लोगों को उनकी पसंद बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। आपकी अपनी है, मेरी अपनी है। कितने बार लिखना पड़ेगा। पता नहीं। लगता है, यह लोग थकते नहीं बेइज्जत होकर भी।'

एक फैन ने ट्वीट किया, जब टैलेंट हो तो कोई किसी का करियर खत्म नहीं कर सकता। पहले जो भी हुआ होगा लेकिन अब सब टैलेंट का समर्थन कर रहे हैं। अमाल आप में बहुत टैलेंट है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके जवाब में अमाल मलिक ने लिखा, 'नहीं नहीं यहां टैलेंटेड लोगों का ही करियर खत्म होता है, पर चलेगा, बॉलीवुड में चाटकर काम नहीं करना। न कभी किया है न करेंगे।' 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस