लाइव न्यूज़ :

गीत तेरी गलियों मेंः म्यूजिक लांच पर पहुंचे अल्तमश फरीदी और महाक्षय चक्रवर्ती!, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 16:20 IST

संगीत की खास बात इसका सॉफ्ट टचिंग म्यूजिक है जिसके तान से एकद्दम अंदर तक मन सुरमई हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगीत "तेरी गलियों में" को लिखा है रवि चोपड़ा ने जिसे संगीत से सजाया है शिवा चोपड़ा ने।कई सुपरहिट गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया है।

मुंबईः सूफियाना अंदाज़ और वेस्टर्न पैटर्न के धुन में रमी आवाज़ के साथ गायक अल्तमश फरीदी एक नया गीत लेकर आये हैं "तेरी गलियों में"। मौके पर आज दो गाना "तेरी गलियों में" और ''बैक विंडो से आ जाना'' की ऑफिशियल लॉन्चिंग मुम्बई में की गई ।

इस गीत के बोल और अल्तमश फरीदी की आवाज़ की मिश्रण का तालमेल ऐसा है कि इसे जो एकबार सुन ले तो फिर यह गीत उसकी लाइब्रेरी में खुद ब खुद जगह बना लेगा। बी एल एफ म्यूजिक के बैनर तले बने इस गीत "तेरी गलियों में" के निर्माता हैं डॉक्टर ब्रजेश एच वर्मा व निर्देशक हैं इशरार अहमद ।

म्यूजिक लांच के साथ -साथ बी एल एफ लाइव ओ टी टी प्लेटफार्म भी आज लांच किया गया। इस औसर पर दिलीप सेन,अल्तमश फरीदी ,महाक्षय चक्रवर्ती, संजय भूषण पटियाला, यश राज फैज़ अहमद ,रवि चोपड़ा जैसे दिग्गज मौजूज थे। म्यूजिक लांच पर निर्माता डॉक्टर ब्रजेश एच वर्मा ने इस गीत के बारे में बताया कि इसके बोल इतने प्यारे लगे कि इसपर उन्होंने ज्यादा समय ही नहीं लिया ।

डॉक्टर ब्रजेश एच वर्मा खुद एक संगीत प्रेमी हैं और इस बात को इस गीत के माध्यम से बखूबी समझा जा सकता है। इस संगीत की खास बात इसका सॉफ्ट टचिंग म्यूजिक है जिसके तान से एकद्दम अंदर तक मन सुरमई हो जाता है। इस गीत "तेरी गलियों में" को लिखा है रवि चोपड़ा ने जिसे संगीत से सजाया है शिवा चोपड़ा ने।

अल्तमश फरीदी बॉलीवुड सिंगिंग के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है और उन्होंने कई सुपरहिट गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया है। वे अधिकतर बड़ी फिल्मों में कई सुपरहिट संगीत निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं और यह गाना अब बी एल एफ म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है।

डॉक्टर ब्रजेश एच वर्मा  ने बताया कि आज के तारीख में ऐसे गीत संगीत का बनना एक बेहतरीन अहसास देता है और उसमें मेरे आवाज में आये इस गीत से आगे एक नया मील का पत्थर भी स्थापित होगा ।डॉक्टर वर्मा ने अपनी देखरेख में हर एक फ्रेम पर काम कराया है ।

यह उनका संगीत के प्रति अगाध लगाव को भी दर्शाता है । गाने के वीडियो में समीर मार्क व अक्षा खान नजर आ रही हैं जिन्होंने इस गीत पर बेहतरीन डांस का शमा बांधा है । इस गाने के बोल के साथ उनका तालमेल देखते ही बनता है।

लगता है कि जैसे उन्होंने इस गाने के लिए बहुत पहले से तैयारी कर रखी थी । हर एक स्टेप में जबरदस्त की बॉन्डिंग शेयर किया है और एक बेहतरीन पैकेज के रूप में यह गाना आज से दर्शकों के लिए अल्तमश फरीदी का गाना बी एल एफ म्यूजिक  यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है ।

टॅग्स :गानाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच