बर्थडे स्पेशल: मीलों दूर रहकर आज भी पति के लिए धड़कता है अलका याग्निक का दिल, पढ़ें दिलचस्प प्रेम कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2018 08:38 IST2018-03-20T08:26:28+5:302018-03-20T08:38:29+5:30

Happy Birthday Alka Yagnik: अलका याज्ञनिक का जन्म कोलकाता में हुआ। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अलका के घर का माहौल संगीतमय था, उनकी मां शुभा याग्निक शास्त्रीय गायिका थी।

alka yagnik and her husband are living separately for more than 25 years long distance relationship | बर्थडे स्पेशल: मीलों दूर रहकर आज भी पति के लिए धड़कता है अलका याग्निक का दिल, पढ़ें दिलचस्प प्रेम कहानी

Happy Birthday Alka Yagnik| Alka Yagnik Birthday| अलका याग्निक जन्मदिन

मुंबई( 20 मार्च): मधुर आवाज से फैंस के दिलों में घर करने वाली अलका याग्निक का आज जन्मदिन है। हिंदी सिनेमा में लगातार दो दशकों तक राज करने वाली अलका की गानें आज भी लोगों के दिलों पर बसती हैं। अलका याग्निक का जन्म कोलकाता में हुआ। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अलका के घर का माहौल संगीतमय था, उनकी मां शुभा याग्निक शास्त्रीय गायिका थी। 

उन्होंने 1,114 फिल्मों के लिए 2,482 गाने गाये हैं, अलका याग्निक के गाये गाने बॉलीवुड के इतिहास के कई प्रसिद्ध गाने है। इन गानों में  गजब का है दिन , एक दो तीन, चुरा के दिल मेरा  जैसे गाने शामिल है। ऐसे में लाखों दिलों पर राज करने वाली आखिर अलका के दिल पर कौन राज करता है ये हर किसी के लिए एक सवाल है। गायिका को कभी किसी समारोह में अपने पति के साथ नहीं देखा जाता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर उनके पति (नीरज) और प्रेम कहानी के बारे में फैंस को रुबरु करवाते हैं। 

यूं मिली थीं अलका पति से

अलका के की पहली बार  नीरज से मुलाकात साल 1986 में दिल्‍ली में हुई थी। नीरज श‍िलॉन्‍ग बेस्‍ड बिजनेसमैन थे। उस समय गायिका दिल्ली ट्रेन से अपनी मां के साथ जा रही थीं और  नीरज उनकी मां के दोस्‍त के भतीजे थे और स्‍टेशन पर दोनों को रिसीव करने पहुंचे थे। यही वो पल थे जब ये दूसरे से टकराए थे। इस बाद फिर ये दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के टच में आने लगे। कहा जाता है कि करीब 6 माह तक एक दूसरे के समझ कर इन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया था।

जानिए ऐसा क्या हुआ था कि अलका ने गुस्से में आमिर खान को कहा था- 'बाहर निकल जाओ'

जब परिवार के सामने रखी बात

दो सालों के रोमांस के बाद नीरज और अलका रिश्‍तों में कमिटमेंट के स्‍तर पर पहुंचे। 1988 में दोनों अपने प्यार का खुलासा परिवार से तब किया जब अलका का गाना एक दो तीन पर्दे  पर धूम मचा रहा था। हांलाकि दोनों के परिवार रिश्ते के लिए मान गए थे लेकिन दोनों का अलग अलग करियर इनके लिए परेशानी का सबब बना। इनका परिवार नहीं चाहता था भविष्य  में दूर रहने के कारण रिश्ते में कोई परेशानी आए। लेकिन अंत में इनके परिवार वालों को इनके आगे झुकना ही पड़ा।

नीरज के संग अलका ने लिए फेरे

अलका और नीरज परिवार वालों को समझाने में कामयाब हुए। लिहाजा 1989 में दोनों ने शादी कर ली। अलका पहले की तरह मुंबई में रहने लगीं और नीरज श‍िलॉन्‍ग में। उसी साल दोनों को एक बेटी सायशा भी हुई, जो अलका के साथ रहने लगी। अलका अकसर पति का प्रसंशा करती देखी जाती हैं।  नीरज समय-समय पर मुंबई आते रहते। अलका भी साल में एक महीने के लिए श‍िलॉन्‍ग जाकर ससुराल वालों के साथ रहती थीं।

क्यों पति नहीं रहे मुंबई

अक्सर ये कहा जा रहा है कि अलका की अपने पति से बनती नहीं है इसलिए वह मुंबई रहती हैं अगर सब ठीक होता तो नीरज मुंबई शिफ्ट हो जाते। इ्स पर अलका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि नीरज ने मुंबई में भी बिजनेस शुरू करने की कोश‍िश की। लेकिन वो एक साधारण शहर के लड़के हैं और मुंबई में उनके बहुत सारे पैसे डूब गए। इसलिए मैंने उनसे कहा कि वह श‍िलॉन्‍ग में ही बिजनेस को बढ़ाएं। 

जब कुछ समय के लिए पति से हुईं थीं अलग

एक समय ऐसा भी आया जब अलका और नीरज के रास्ते अलग हुए थे, लेकिन दोनों ने कभी कानूनी तौर पर एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था। बहुत से मसलों के कारण दोनों करीब 4-5 साल अलग भी रहे। लेकिन फिर दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते। जिसके बाद दोनों ने एक बार फिर से अपने दिल की आवाज सुनी थी और हमेशा के लिए दूसरे का हाथ फिर से थामा था।

Web Title: alka yagnik and her husband are living separately for more than 25 years long distance relationship

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे