लाइव न्यूज़ :

खिलती धूप के साथ आलिया भट्ट ने क्लिक की फोटो, कैप्शन में लिखा- अपना चेहरा सनशाइन की ओर रखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 28, 2020 09:33 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में खिलती धूप के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश भट्ट की बेटी होने के कारण आलिया भट्ट को लोग निशाना बना रहे हैं।सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म के रिलीज होने से पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है।

आलिया भट्ट ने खिलती धूप के सामने खड़ी होकर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि आलिया ने तस्वीर के साथ बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा आलिया ने लिखा, 'अपना चेहरा खिलती धूप (सनशाइन) की ओर रखें और छाया आपके पीछे पड़ेगी।' इस तस्वीर में आलिया के पीछे एक स्वीमिंग पूल दिखा रहा है। यही नहीं, यहां कई सारे पेड़-पौधे और हरियाली दिख रही है। 

इस फोटो में आलिया ने कोई मेकअप भी नहीं किया है, जिससे तस्वीर काफी नेचुरल नजर आ रही है। बता दें, इन दिनों आलिया भट्ट को फिल्म सड़क 2 के लिए काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर काफी पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि वह एक स्टार किड हैं। मालूम हो, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर सबसे अधिक नापसंद किया गया है।

इस फिल्म के ट्रेलर को 12 अगस्त को रिलीज किया गया था। मगर फैंस को ये पसंद नहीं आया क्योंकि बॉलीवुड में फिलहाल नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यही नहीं, महेश भट्ट की बेटी होने के कारण आलिया भट्ट को लोग निशाना बना रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच