शादी के बाद रणबीर-आलिया के रहने के लिए इस खास जगह घर ढूंढ रही हैं मां नीतू कपूर, आप भी जानकर हो जाएंगे खुश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2019 11:54 IST2019-03-09T11:46:15+5:302019-03-09T11:54:38+5:30

रणबीर और आलिया के परिवार ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी हैं। मां नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया के शादी के बार रहने के लिए घर भी देखना शुरू कर दिया है।

alia bhatt ranbir kapoor wedding prepration high neetu singh searching a home in new york | शादी के बाद रणबीर-आलिया के रहने के लिए इस खास जगह घर ढूंढ रही हैं मां नीतू कपूर, आप भी जानकर हो जाएंगे खुश

शादी के बाद रणबीर-आलिया के रहने के लिए इस खास जगह घर ढूंढ रही हैं मां नीतू कपूर, आप भी जानकर हो जाएंगे खुश

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। हाल ही में खबर  आई थी कि इस कपल की शादी की डेट अगले महीने अप्रैल में तय हो जाएगी। फैंस को अब दोनों के हमेशा के लिए एक होने का बेसब्री से है।

टाइम्स नॉउ की खबर के अनुसार रणबीर और आलिया के परिवार ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी हैं। अनुसार मां नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया के शादी के बार रहने के लिए घर भी देखना शुरू कर दिया है।

 खास बात ये है कि नीतू ये घर मुंबई में नहीं बल्कि न्यूयार्क में तलाश कर रही हैं। वह चाहती हैं कि एक प्यार घर वह जल्द से जल्द अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए खरीद लें ताकि जब अमेर‍िका जाएं तो रह सकें। हांलाकि शादी के बाद पर्मानेंनेट  दोनों वहां नहीं रहेंगे। कहा जा रहा है कि नीतू कपूर ने कई सारी प्रॉपर्टी देखी हैं लेकिन उन्‍हें अभी पसंद की प्रॉपर्टी नहीं मिल पाई है।


डेट होने वाली थी फिक्स

खबर आई थी कि  इस महीने के आखिर तक देश लौटे जाएंगे। अब खबरों की मानें तो ऋषि भारत वापस आते ही सबसे पहले बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करवाएंगे। ऋषि चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।

टीवी टुडे की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैमिली साथ में पंडित से मिलने जाएंगे। वे रणबीर-आलिया की शादी के लिए शुभ मुहुर्त की तारीख तय करेंगे। पंडित से मुलाकात करने की तारीख अप्रैल में फिक्स की गई है। इस बात की अभी कोई  पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं।

जैसा कि पहले ही सामने आ चुका है रणबीर और आलिया ऋषि के ठीक होने तक अपने  रिश्ते को किसी भी प्रकार का आधिकारिक नाम नहीं देना चाहते हैं। वहीं, महेश भट्ट कह चुके हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। ऐसे में अब ऋषि की देश वापिसी दोनों की शादी पर मुहर होगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होना लगभग तय जैसा अब लग रहा है। वैसे भी रणबीर-आलिया की फैमिली से उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है। हाल ही में स्विटजरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी में करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी।

Web Title: alia bhatt ranbir kapoor wedding prepration high neetu singh searching a home in new york

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे