आकाश-श्लोका की शादी में एक साथ नहीं नजर आए आलिया-रणबीर, क्या हो सकती है वजह!

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2019 11:05 IST2019-03-10T11:05:53+5:302019-03-10T11:05:53+5:30

आकाश और श्लोका की शादी का फंक्शन दिन से ही शुरू हो गया था। रणबीर कपूर इस फंक्शन में पहले पहुंच गए थे। रेड शेरवानी और वाइट पैंट के ग्लास में रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor at Akash Ambani and Shloka Mehta Wedding | आकाश-श्लोका की शादी में एक साथ नहीं नजर आए आलिया-रणबीर, क्या हो सकती है वजह!

आकाश-श्लोका की शादी में एक साथ नहीं नजर आए आलिया-रणबीर, क्या हो सकती है वजह!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड के ऐसे कपल बन गए हैं जिनकी चर्चा हर जगह होती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हलांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दोनों ही स्टार्स से नहीं दी है। रणबीर-आलिया भी शनिवार को हुई आकाश और श्लोका मेहता की शादी में दोनों बिल्कुर अलग-अलग नजर आएं।  

शनिवार को देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए। शाम से शुरु हुए शादी के इस फंक्शन में देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। उद्योगपतियों और खिलाड़ियो के साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे धरती पर उतर आए। इस मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंचे तो मगर दोनों की टाइमिंग बिल्कुल अलग थी। दोनों एक साथ नजर भी नहीं आए। 

लाल रंग की शेरवानी में पहुंचे रणबीर

आकाश और श्लोका की शादी का फंक्शन दिन से ही शुरू हो गया था। रणबीर कपूर इस फंक्शन में पहले पहुंच गए थे। रेड शेरवानी और वाइट पैंट के ग्लास में रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे। रणबीर के साथ ही उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्ट अयान मुखर्जी और करण जौहर भी उनके साथ मौजूद रहे। 

पीले लंहगे में पहुंची आलिया

आलिया भट्ट शादी के फंक्शन में थोड़ी रात को पहुंची। पीले रंग के लंहगे में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनके हाथ में गोल्ड कलर का पाउच बैग था। आलिया ने भी मीडिया को जमकर पोज दिया। 

सोनम कपूर के शादी में आए थे साथ नजर

पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ सोनम कपूर की शादी में दिखाई दी थीं। दोनों ने एक-साथ मीडिया के सामने पोज दिया था। तभी से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि एक्टर्स के बीच कुछ चल रहा है। शायद इसी रर्यूमर्स से बचने के लिए आलिया और रणबीर इस शादी में साथ नजर नहीं आए। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर कहीं भी दोनों की साथ की तस्वीरें नहीं दिख रही हैं। ना कोई वीडियो ही है जिसमें रणवीर और आलिया साथ दिखाई दे रहे हैं। 

Web Title: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor at Akash Ambani and Shloka Mehta Wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे