'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' को लेकर आई बड़ी खबर, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होंगी दोनों फिल्में

By अमित कुमार | Published: June 30, 2020 03:25 PM2020-06-30T15:25:55+5:302020-06-30T15:27:27+5:30

फैंस लंबे अर्से से इन दोनों फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर ये फिल्में थिएटर में रिलीज होती है तो इन्हें धमाकेदार ओपनिंग मिल सकती है।

Akshay Kumar Sooryavanshi And Ranveer Singh 83 Will Release In Cinemas | 'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' को लेकर आई बड़ी खबर, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होंगी दोनों फिल्में

कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे रणवीर सिंह। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी।पीवीआर के इस ट्वीट के बाद फैंस बेसब्री के साथ दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। 83 पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। इस वायरस की वजह से लोग अपने कई कामों को तय समय पर नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों को पोस्टपोन कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को फाइनल कर दिया गया है। 

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी। पीवीआर पिक्चर्स ने इस बात की जानकारी दी है। पीवीआर ने ट्वीट करके बतााया है कि सूर्यवंशी दीपावली और 83 क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। अपने ट्वीट में पीवीआर ने लिखा, 'समय को आगे बढ़ाते हुए... दीपावली पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और क्रिसमस पर कबीर खान की 83 की रिलीज़ के लिए कमर कस लीजिए।'

कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे रणवीर सिंह

पीवीआर के इस ट्वीट के बाद फैंस बेसब्री के साथ दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 83 द फिल्म चर्चा काफी समय से थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह.. क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

27 मार्च को रिलीज होने वाली थी अक्षय की फिल्म

फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे और कटरीना कैफ भी इसमें नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। यह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की पहली फिल्म है। पुलिस की दुनिया पर बनी उनकी पहले की फिल्मों में अजय देवगन (सिंघम) और रणवीर सिंह (सिम्बा) काम कर चुके हैं।

Web Title: Akshay Kumar Sooryavanshi And Ranveer Singh 83 Will Release In Cinemas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे