बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक-एक करोड़ देने की ली शपथ

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 13:55 IST2020-08-15T13:55:08+5:302020-08-15T13:55:08+5:30

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था।

Akshay Kumar pledges to donate Rs 1 crore each to Assam and Bihar governments amid ongoing floods | बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक-एक करोड़ देने की ली शपथ

अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट/यू-ट्यूब)

Highlightsबिहार और असम का हाल बाढ़ से बेहाल है।अक्षय कुमार देशवासियों की मदद के लिए अक्सर मदद का हाथ बढ़ाते रहते हैं। अक्षय कुमार ने अब बाढ़ प्रभावित लोगों को मुश्किलों से निकालने के लिए दान देने का फैसला किया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय अपनी दरियादिली के लिए फैंस के बीच मशहूर है। कोरोना काल में अक्षय कुमार पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने प्रधानमंत्री फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। इसके अलावा कोरोना काल में अक्षय ने पुलिस और डॉक्टरों को भी कई तरह की मदद की थी। अक्षय कुमार देशवासियों की मदद के लिए अक्सर मदद का हाथ बढ़ाते रहते हैं। 

बिहार और असम का हाल बाढ़ से बेहाल है। इन दोनों राज्यों में बारिश किस तरह लोगों की जिंदगियों को प्रभावित कर रही है। इस तरह की खबरें आए दिन आती रहती है। ऐसे में अक्षय कुमार ने अब बाढ़ प्रभावित लोगों को मुश्किलों से निकालने के लिए दान देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में एक-एक करोड़ रुपए देने की शपथ ली है। 

मुंबई पुलिस की मदद के लिए अक्षय आए थे आगे 

इससे पहले अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी थी। इस डिवाइस के जरिए कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता किया जा सकता है महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने एक बार फिर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं।

अक्षय ने की थी गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल के स्टाफ की मदद

वहीं अक्षय कुमार मुंबई के गैएटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल की सहायता के लिए आगे आए थे। ये सिनेमा हॉल अपने स्टाफ की सैलरी देने के लिए संघर्ष कर रहा है। अक्षय ने सिनेमा हॉल के मालिक को आर्थिक मदद ऑफऱ करते हुए 2.5 करोड़ रुपये की सहायता की थी। ताकि वे अपने स्टाफ को भुगतान कर सकें। खबर के अनुसार सिनेमाहॉल के मालिक मनोज देसाई को अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए लोन लेना पड़ा था। 

Web Title: Akshay Kumar pledges to donate Rs 1 crore each to Assam and Bihar governments amid ongoing floods

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे