लाइव न्यूज़ :

Laxmi Bomb Release: करोड़ों में बिकी अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द हो सकती है रिलीज

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 20:00 IST

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिया है। ऐसे में अब जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है। 

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई। और अब खबर है कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपए ने खरीदा है। एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर को कन्फर्म किया और कहा- 'ये सही है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी।' फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की आधिकाारिक घोषणा अभी नहीं की गई है क्योंकि फिल्म के कुछ भाग का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। 

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच