लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी- 3 की शूटिंग मई-जून में शुरू होगी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 2, 2024 16:05 IST

जॉली एलएलबी भारतीय न्यायपालिका की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक कॉमेडी फिल्म है। इसके पिछले दो भाग सफल रहे थे। फिल्म की कहानी के बारे में अब तक आई जानकारी के अनुसार इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने होंगे। वकील की भूमिकाओं में दोनों के नाम 'जॉली' होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजॉली एलएलबी 3 साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगीअक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैंअक्षय और अरशद 2024 की गर्मियों में शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार

Jolly LLB 3 in Summer 2024: निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म जॉली एलएलबी 3 साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं। अक्षय और अरशद 2024 की गर्मियों में जॉली एलएलबी के तीसरे भाग की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष कपूर 2024 की गर्मियों में इस कोर्ट ड्रामा पर काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम भी कुछ अलग रखने की कोशिश है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार निर्माता और निर्देशक  'जॉली एलएलबी' 3 या 'जॉली बनाम जॉली' नामों पर विचार कर रहे हैं। पूरी कास्ट जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की इस महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित है।

फिल्म के नाम पर फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा। फिल्म के मई 2024 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण डिज्नी, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर करेगा। अक्षय कुमार के स्वामित्व वाला बैनर पहले ही 25 से अधिक फिल्मों का निर्माण कर चुका है जिनमें 15 सफल रही हैं। 

जॉली एलएलबी भारतीय न्यायपालिका की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक कॉमेडी फिल्म है। इसके पिछले दो भाग सफल रहे थे। फिल्म की कहानी के बारे में अब तक आई जानकारी के अनुसार इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने होंगे। वकील की भूमिकाओं में दोनों के नाम 'जॉली' होंगे। 

निर्देशक सुभाष कपूर ने एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की है  जिसमें दोनों कलाकारों की साझा कॉमिक टाइमिंग का इस्तेमाल किया गया है। अब यह फिल्म दर्शकों को 2025 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। जॉली एलएलबी के तीसरे भाग में भी अभिनेता सौरभ शुक्ला जज के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक सुभाष कपूर  जयपुर में फिल्म का एक हिस्सा शूट करने की योजना बना रहे हैं।

अक्षय कुमार एडवोकेट जगीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय कुमार फिलहाल  वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग करेंगे। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच