Mission Mangal Box Office Collection:अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार कमाई जारी, जानें कलेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2019 17:22 IST2019-08-27T17:22:48+5:302019-08-27T17:22:48+5:30
अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है। फिल्म जमकर कमाई कर रही है।

Mission Mangal Box Office Collection:अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार कमाई जारी, जानें कलेक्शन
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक 160 करोड़ की कमाई कर ली है।
अक्षय कुमार की फिल्म देश के साथ विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म मिशन मंगल ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को 5-6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक 160 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई कर ली है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं।
फिल्म ने शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़, बुधवार को 6.84 करोड़ और गुरुवार को 6.93 करोड़ की कमाई की। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 128.16 करोड़ हो गई है। अभी फिल्म की कमाई जारी है।
क्या है कहानी
मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा
