लाइव न्यूज़ :

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए फिर अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, मुंबई पुलिस के लिए किया कुछ ऐसा कि हो रही है जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 16:41 IST

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए तरह-तरह का प्रयोग कर रही, लेकिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने एक बार फिर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार के इस काम को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वॉरियर्स के लिए लगातार मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए मुंबई पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है।  मुंबई पुलिस के लिए अक्षय कुमार कई बार मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अक्षय कुमार ने एक बार फिर मुंबई पुलिस के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

अक्षय कुमार ने पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी। इस डिवाइस के जरिए कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता किया जा सकता है महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने एक बार फिर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं। 

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर जताया अक्षय का आभार

अक्षय कुमार के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, 'आज अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है। पिछले महीने, अक्षय जी ने नासिक पुलिस को तोहफा दिया था।' अक्षय कुमार के इस काम को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

लगातार मुंबई पुलिस की मदद करते रहे हैं अक्षय

इससे पहले अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को 1000 रिस्ट बैंड डोनेट किए थे। इससे फील्ड पर रहने वाले वॉरियर्स को कोविड-19 के लक्षणों को पहचानने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वह अपने अधिकारियों की सेहत को ट्रैक भी कर सकेंगे। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच