लाइव न्यूज़ :

PUBG पर बैन के दो दिन बाद अक्षय कुमार ने FAU-G गेम लाने का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

By भाषा | Updated: September 4, 2020 21:48 IST

अभिनेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए मैं आपके सामने ऐक्शन गेम फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स फौ:जी प्रस्तुत कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय ने कहा कि उन्होंने “फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स” नाम का यह गेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के समर्थन में शुरु किया है। एनकोर गेम्स द्वारा बनाया गया यह गेम अक्टूबर अंत तक लांच होने की उम्मीद है। यह गेम भारतीय सेना से जुड़ी असल घटनाओं पर आधारित है। 

पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत-चीन तनावों के बीच भारत सरकार द्वारा पबजी सहित 118 एप्लिकेशन प्रतिबंधित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को अपना मोबाइल स्मार्टफोनगेम ‘फौ:जी’ लेकर आए हैं। अक्षय ने कहा कि उन्होंने “फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स” नाम का यह गेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के समर्थन में शुरु किया है।

अभिनेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए मैं आपके सामने ऐक्शन गेम फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स फौ:जी प्रस्तुत कर रहा हूं। अब यह गेम खेलने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ हमारे सैनिकों की शहादत के बारे में भी जानकारी देगा ।” उन्होंने लिखा कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दिया जाएगा, जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है। एनकोर गेम्स द्वारा बनाया गया यह गेम अक्टूबर अंत तक लांच होने की उम्मीद है। यह गेम भारतीय सेना से जुड़ी असल घटनाओं पर आधारित है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच