फिल्म 'केसरी' में अक्षय के अपोजिट दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
By भारती द्विवेदी | Updated: January 10, 2018 19:14 IST2018-01-10T18:21:02+5:302018-01-10T19:14:09+5:30
ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखेगी।

फिल्म 'केसरी' में अक्षय के अपोजिट दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
पांच जनवरी को अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म 'केसरी' के बारे में ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी थी। अक्षय ने ट्वीट में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। 12 अक्टूबर, 1897 में लड़ी गई सारागढ़ी जंग के ऊपर बन रही इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा दिखेंगी। इसका अनाउंसमेंट करण जौहर ने ट्विटर पर किया है।
खिलाड़ी कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा की ये पहली फिल्म होगी। करण जौहर के ट्वीट पर परिणीति ने आभार भी व्यक्त किया है। इस फिल्म में अक्षय सिख हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। 'बैटल आॅफ सारागढ़ी' पर आधारित इस फिल्म अक्षय-परिणीति की जोड़ी को लोगों ने अभी चर्चा शुरू कर दी है।
The lead actress in #KESARI is ........PARINEETI CHOPRA! @ParineetiChoprapic.twitter.com/kP2VV1fqp9
— Karan Johar (@karanjohar) January 10, 2018
क्या था बैटल आॅफ सारागढ़ी
12 अक्टूबर, 1897 में अफगानी सेना और ब्रिटिश भारतीय सेना के बीच सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गई थी। इस दिन खैबर-पखतुन्खवा (अब पाकिस्तान) में 10 हजार अफगानी सैनिकों का 36वीं सिख बटालियन के 21 जवानों के साथ आमना-सामना हुआ था। जिसमें 21 सिख जवानों ने दस हजार अफगानियों से जमकर लोहा लिया था।