Sooryavanshi Trailer: पुलिसगिरी के जबदस्त एक्शन से भरा अक्षय-कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज, फैंस सीटी बजाने पर होंगे मजबूर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 2, 2020 13:17 IST2020-03-02T13:10:13+5:302020-03-02T13:17:09+5:30
अक्षय कुमार पुलिसवाले बन कर फैंस को मनोरंजित करने आ गए हैं। अक्की की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Sooryavanshi Trailer: पुलिसगिरी के जबदस्त एक्शन से भरा अक्षय-कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज, फैंस सीटी बजाने पर होंगे मजबूर
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फैंस को पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड की ये फेमस जोड़ी सूर्यवंशी फिल्म में साथ दिखाई देगी। अब आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
अक्षय का देशभक्ति अवतार के साथ एक्शन का तड़का काफी धमाकेदार है। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कुछ सीन्स में दिखे हैं और जब तीनों साथ आते हैं तो मजा तिगुना हो जाता है।
ऐसी है कहानी
ट्रेलर में सूर्यवंशी की कहानी की झलक दिखाई गई है। इसमें अक्षय कुमार एक एंटी टेररिज्म स्क्वॉड कॉप हैं जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनकी फैमिली में उनकी पत्नी कटरीना कैफ हैं और एक बच्चा है।उन्हें एक अज्ञात हमले का पता चलता है, लेकिन इस दौरान वीर अपने बच्चे को खो देता है।ट्रेलर के अंत में रणवीर सिंह की एंट्री होती है, पर यही एक सरप्राइज नहीं है। उनकी एंट्री के बाद सिंघम यानी अजय देवगन की भी धमाकेदार एंट्री होती है।
इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु दासानी, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। फिल्म का ये ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है जिसमें अक्षय, रणवीर और अजय का कॉन्फिडेंट अंदाज भी देखने लायक है।