देहरादून में 'पंड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोडिया ने दिव्या पुनेथा संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
By अनिल शर्मा | Updated: June 21, 2021 12:03 IST2021-06-21T11:47:40+5:302021-06-21T12:03:13+5:30
इस शादी में केवल 10 लोग मौजूद थे और यह दिव्या के होमटाउन देहरादून में हुई है। अक्षय के मुताबिक जब उन्होंने दिव्या को दुल्हन के जोड़े में देखा था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

देहरादून में 'पंड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोडिया ने दिव्या पुनेथा संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
पांड्या स्टोर से चर्चित हुए एक्टर अक्षय खरोडिया ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा संग शादी रचा ली है। शादी की सारी रस्में देहरादून में संपन्न हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 जून को परिवार की मौजूदगी में अक्षय खरोडिया और दिव्या पुनेथा ने सात फेरे लिए। अक्षय ने शादी की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
अक्षय ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- साथ में और हमेशा। इस मौके पर अक्षय खराडिया ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉयडरी शेरवानी और बेज कलर की पगड़ी पहनी है। उन्होंने हाथ में तलवार ले रखा है। जबकि दिव्या गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इसके सात ही अक्षय ने हल्दी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, यहाँ एक यादगार हल्दी समारोह। एक मज़ेदार हँसी-पार्टी और एक शानदार जीवन भी। एक जीवन एक साथ अद्भुत भाग्य और अतिप्रवाह आनंद से भरा हुआ है, कभी न खत्म होने वाली मुस्कान और मधुर पीलापन।
शादी में 10 लोग हुए थे शामिल
गौरतलब है कि इस शादी में केवल 10 लोग मौजूद थे और यह दिव्या के होमटाउन देहरादून में हुई है। अक्षय के मुताबिक जब उन्होंने दिव्या को दुल्हन के जोड़े में देखा था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। अक्षय ने कहा- मैं रोने लगा था। मेरी आंखों में आंसू थे जब मैंने उसे पहली बार दु्ल्हन के जोड़े में देखा। यह मेरे लिए स्पेशल मूमेंट था। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं।