लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ करते नजर आए एजाज खान, वायरल हो रहा है उनका ये वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: July 27, 2019 15:57 IST

एजाज खान ने इस वीडियो में बीजेपी की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। बता दें दो अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसा भड़काने वाले उनके वीडियो के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएजाज खान को कुछ दिनों पहले दो समुदाय के बीच हिंसा भड़काने वाले वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।एक लाख के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी गई है। 

एजाज खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। विवादित वीडियो बनाने के चक्कर में मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। एक बार फिर से एजाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एजाज खान पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

एजाज खान का ये वीडियो शुक्रवार का है जब वो फेसबुक पेज से लाइव हुए। इस वीडियो में एजाज बोल रहे हैं, 'हम लोगों को बीजेपी की तारीफ करनी चाहिए, शायद किसी ने भी यह नोटिस नहीं किया पर मैंने किया। तो अच्छे को अच्छा बोलो और बुरे को बुरा।'

एजाज खान इस वीडियो में कह रहे हैं, 'कांग्रेस के शासन में जो मुसलमान 20-20 साल, 18-18 साल, 17 साल पहले आतंकवादी बताकर जेल में बंद किए गए थे, वह बीजेपी के शासन में, नरेंद्र मोदी के और अमित शाह के समय जेल से छोड़ दिए गए हैं। उस समय बीजेपी का राज नहीं था तब तो कांग्रेस थी।'

एजाज ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी तब नहीं थे, तब तो अमित शाह भी नहीं थे, जब इनको आतंकवादी बना के बिना किसी सबूत के कई लोगों को जेल में डाला गया था, अब बीजेपी के शासन में वे लोग छूट कर आ रहे हैं।'

सिर्फ यही नहीं एजाज खान ने इस वीडियो में बीजेपी की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। बता दें दो अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसा भड़काने वाले उनके वीडियो के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। एक लाख के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी गई है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच