लाइव न्यूज़ :

बड़े पर्दे पर दिखेगी भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प, शहीद हुए भारतीय जवानों पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 10:39 IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प पर फिल्म बनाने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई थीगलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अब जल्द ही लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले पर फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म के उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अजय कभी भी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी शहीद हुए 20 भारतीय जवानों पर आधारित होगी। 

अजय द्वारा एक्टिंग करने पर सस्पेंस बरकरार

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अजय फिल्म में एक्टिंग करेंगे या नहीं। इसके अलावा अभी एक्टर-एक्ट्रेस और बाकी क्रू मेंबर्स की लिस्ट अपने अंतिम रूप है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स को-प्रोड्यूस करेगी। मालूम हो, 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे। बता दें, पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है। 

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे अजय

वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तानाजी - द अनसंग वॉरियर' में देखा गया था, जिसमें काजोल और सैफ अली खान भी थे। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था। इसके अलावा अजय जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगे जिसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :अजय देवगनलद्दाखबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच