Tanhaji box office total collection: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बॉक्स ऑफिस में तोड़े कई रिकॉर्ड, कमाई 200 करोड़ पार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2020 10:07 AM2020-01-27T10:07:13+5:302020-01-27T10:09:24+5:30
Tanhaji-The Unsung Warrior: बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार तान्हाजी ने रविवार को भी 10 से 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
अजय देवगन की फिल्म “तान्हाजी: द अनसंग हीरो” बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ कमाने वाली साल 2020 की पहली फिल्म बन गई है। इसके अलावा तीसरे वीकेंड क्लेक्शन में तान्हाजी ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को ‘‘तान्हाजी’’ ने 5.38 करोड़ रुपये कमाए जबकि शनिवार को 9.52 करोड़ जिसके बाद अभी तक की इसकी कुल कमाई 212.35 करोड़ रुपये हो गई।
#Tanhaji versus big hits in *Weekend 3*...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2020
⭐️ #Uri: Fri 4.40 cr, Sat 9.75 cr. Total: ₹ 14.15 cr
⭐️ #KabirSingh: Fri 5.40 cr, Sat 7.51 cr. Total: ₹ 12.91 cr
⭐️ #GoodNewwz: Fri 2.07 cr, Sat 3.06 cr. Total: ₹ 5.13 cr
⭐️ #Tanhaji: Fri 5.38 cr, Sat 9.52 cr. Total: ₹ 14.90 cr
अजय ने ट्वीट कर उनकी 100वीं फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “आप सभी के प्रेम से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। तान्हाजी: द अनसंग हीरो को 2020 की सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए आप सभी का आभार।” काजोल ने भी फिल्म की सफलता के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, “ दो सौ करोड़ के लिए आप लोगों का धन्यवाद...250 करोड़ का इंतजार है।”
Marching towards glory with all your love! Thank you for making #TanhajiTheUnsungWarrior a blockbuster hit of 2020!https://t.co/siM8ukvwTMhttps://t.co/6mtSDgkEZ5#TanhajiUnitesIndia@itsKajolD#SaifAliKhan@omraut@itsBhushanKumar@SharadK7@ADFFilms@TSeries@TanhajiFilmpic.twitter.com/9VAOhcxEJW
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 25, 2020