अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

By मेघना वर्मा | Updated: May 27, 2019 14:48 IST2019-05-27T14:38:05+5:302019-05-27T14:48:14+5:30

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की सोमवार 27 मई को सुबह निधन हो गई। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-मानें स्टंट कोरियोग्राफर थे।

ajay devgan father veeru devgan passes away | अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। भारतीय सिनेमा के एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया था। पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा। साल 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम'  के निर्देशन के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। 

वीरू ने लाल बादशाह, इश्क, प्रेम, जान, गुरुदेव, खेल खेल में प्रेम ग्रंथ जैसी कई फिल्मों में  एक्शन कोरियोग्राफी की है। वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।



खबर की अपडेट के लिए जुड़े रहिए लोकमत न्यूज से... 

Web Title: ajay devgan father veeru devgan passes away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे