1964 में आई इस फिल्म की रीमेक में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय, ऐसा होगा किरदार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2019 16:49 IST2019-09-20T16:49:11+5:302019-09-20T16:49:11+5:30
अपने हुस्न से फैंस के दिनों में राज करने वाली ऐश्वर्या राय बहुत दिनों से पर्दे से दूर हैं। अब एक फिल्म के रीमेक में ऐश्वर्या नजर आने वाली हैं।

1964 में आई इस फिल्म की रीमेक में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय, ऐसा होगा किरदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय फैंस के दिलों में राज करती हैं। ऐश्वर्या को पर्दे पर देखने को फैंस बेताब रहते हैं। अपनी एक्टिंग से फैंस को ऐश दीवाना भी करती रहती हैं। लेकिन कई दिनों से ऐश किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं। ऐश के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।
टाइम्स की खबर के अनुसार ऐश्वर्या जल्द अपना कमबैक कर सकती हैं। ऐश्वर्या जल्द 1964 में रिलीज हुई फिल्म वो कौन थी के रीमेक में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस बात पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं है। ना ही इस बात का पता लगा है कि ये फिल्म कौन बनाएगा।
ऐश्वर्या को आखिरी बार फन्ने खान फिल्म में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर भी नजर आए थे। फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म में ऐश एक नए लुक में नजर आई थीं। इस लुक की ऐश की फैंस ने जमकर तारीफ की तारीफ की थी। इस फिल्म के बाद से ही ऐश किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
