श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुए अनिल कपूर, कही छू जाने वाली ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2019 09:06 IST2019-02-15T09:06:54+5:302019-02-15T09:06:54+5:30

श्री देवी की 14 फरवरी को तिथि से परिवार ने पहली बरसी की चेन्नई में एक्ट्रेस के मायके में पूजा की है।

Ahead of Sridevi's first death anniversary, Anil Kapoor misses his Mr India co-star | श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुए अनिल कपूर, कही छू जाने वाली ये बात

श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुए अनिल कपूर, कही छू जाने वाली ये बात

श्रीदेवी के निधन को 24 फरवरी को एक साल हो जाएगा। 14 फरवरी को कपूर परिवार ने तिथि से उनकी पहली पुण्यतिथि की पूजा की है। आजतक श्रीदेवी के निधन से हर कोई सदमें में है। 

हाल ही में मुंबई मिरर से बात करते हुए अनिल कपूक ने कहा है कि श्रीदेवी मेरे भाई की पत्नी के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। हम दोनों की आपस में बहुत बनती थी एक अलग ही बॉन्डिंग थी। जब भी हम दोनों साथ में होते थे खूब मस्ती किया करते थे। मेरे लिए श्री जैसी शख्सियत को भूल पाना बेहद मुश्किल है।

 उनके काम करने का अंदाज काफी प्रभावशाली था। आज भी उनकी फिल्में देखी जाती हैं और उनकी तस्वीरें छपती हैं। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।दोनों ने कर्मा, लम्हें, मिस्टर इंडिया, हीर रांझा, जुदाई और लाडला जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।ॉ

चेन्नई में हुई बरसी

 श्रीदेवी की बरसी के मौके पर पति बोनी कपूर ने दोनों बेट‍ियों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की, जहां पूरा  परिवाक गमगीन नजर आया। ये पूजा श्रीदेवी की आत्‍मा की शांति के ल‍िए रखी गई थी।

इस पूजा में बोनी कपूर, जान्‍हवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल हुए है। यह पूजा श्रीदेवी के मायके यानी चेन्‍नई वाले घर पर रखी गई। बोनी नइस पूजा के दौरान गमगीन नजर आए। श्रीदेवी के जाने के एक साल बाद भी उनका परिवार गम से बाहर नहीं आ पाया है। चेन्नई में श्रीदेवी का मायका है।


श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था।यहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। उनके निधन के वक्त पति बोनी दुबई ही मौजूद थे।

Web Title: Ahead of Sridevi's first death anniversary, Anil Kapoor misses his Mr India co-star

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे