लाइव न्यूज़ :

Ikkis Release Date: क्रिसमस पर रिलीज होगी अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस', रिलीज डेट का हुआ ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 15:13 IST

Ikkis Release Date:1971 के युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल (अगस्त्य नंदा) पर श्रीराम राघवन की बायोपिक इक्कीस, 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होगी।

Open in App

Ikkis Release Date:  अगस्त्य नंदा अभिनीत फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिनेश विजन की निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसकी पटकथा राघवन ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लद्धा सूरती के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रिलीज की तारीख घोषित की। पोस्ट में लिखा है, “25 दिसंबर को बहादुरी सिनेमाघरों की ओर कदम बढ़ाएगी। देखें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी।”

नंदा ने 2023 में ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई जोया अख्तर की "द आर्चीज" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगस्त्य नंदा (24) ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 वर्ष की आयु में शहीद हुए थे।

खेत्रपाल साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टॅग्स :आगामी फिल्मफिल्मबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?