रेस 3 का टार्चर सहने के बाद लोगों ने दबंग 3 को कहा 'नो', ट्विटर पर निकाली भड़ास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 11:05 IST2018-06-26T11:05:23+5:302018-06-26T11:05:23+5:30

रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी 'रेस 3' में सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस हैं।

After Race 3 Salman Khan fans say no to Dabangg 3 | रेस 3 का टार्चर सहने के बाद लोगों ने दबंग 3 को कहा 'नो', ट्विटर पर निकाली भड़ास

रेस 3 का टार्चर सहने के बाद लोगों ने दबंग 3 को कहा 'नो', ट्विटर पर निकाली भड़ास

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' बॉक्स-ऑफिस पर भले ही अच्छी कमाई कर रही हो, लेकिन फैन्स और क्रिटिक्स को ये फिल्म पसंद नहीं आई है। इस फिल्म को देखने के बाद कुछ लोग इतने गुस्से में हैं कि अब वो 'दबंग 3' भी नहीं देखना चाहते। अब सोशल मीडिया के जरिए पर लोग अपनी भड़ास सलमान खान की अगली फिल्म 'दबंग' पर निकाल रहे हैं। वहीं कुछ ने तो इसे टॉर्चर बताया  है।

सलमान के फैंस ट्विटर पर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्हें 'दबंग 3' नहीं चाहिए। WE DON'T WANT DABANGG 3 से इतने ट्वीट किए गए कि ये हैशटैग ट्रेंड करने लगा।

फैन्स के अनुसार सलमान को अब सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करना चाहिए। वहीं कुछ ने तो उन्हें सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अब बॉबी देओल, डेजी शाह जैसे एक्टर्स के साथ काम नहीं करना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में नहीं है।

ये अच्छे डायरेक्टर और स्टार कास्ट के साथ अच्छे कंटेट के बारे में है।

हमें नहीं चाहिए दबंग 3

हमें नहीं चाहिए डेजी शाह

हमें नहीं चाहिए यूलिया वंतूर



 


रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी 'रेस 3' में सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस हैं। वहीं इस फिल्म के बाद सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं।

Web Title: After Race 3 Salman Khan fans say no to Dabangg 3

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे