लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के बाद अब मनीष मल्होत्रा के ऑफिस पर BMC की नज़र, भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: September 10, 2020 19:19 IST

नोटिस में उपनगर बांद्रा के पाली हिल इलाके में नरगिस दत्त रोड पर मल्होत्रा के बंगले की पहली मंजिल के रिहायशी उपयोग को अनधिकृत रुप से बदलकर वाणिज्य इस्तेमाल किये जाने का उल्लेख है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मल्होत्रा को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। बीएमसी ने उनसे यह भी कहा है कि वह इस बात की ठोस वजह बताएं कि इमारत या निर्माण को क्यों ना तोड़ा जाए।

अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को 'अनधिकृत निर्माण' के लिए नोटिस भेजा है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मल्होत्रा को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है और उन्हें इसकी ठोस वजह बतानी होगी कि अनधिकृत निर्माण को क्यों न तोड़ा जाए। 

नोटिस में उपनगर बांद्रा के पाली हिल इलाके में नरगिस दत्त रोड पर मल्होत्रा के बंगले की पहली मंजिल के रिहायशी उपयोग को अनधिकृत रुप से बदलकर वाणिज्य इस्तेमाल किये जाने का उल्लेख है। अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के एच- वार्ड कार्यालय ने नौ सितंबर को नोटिस जारी किया है। इसमें चार बदलावों की सूची है और मल्होत्रा से कहा गया है कि वह यह दिखाने के लिए सात दिन में सबूत पेश करें कि " यह इमारत या निर्माण या उपयोग में बदलाव" अनधिकृत नहीं है। 

बीएमसी ने उनसे यह भी कहा है कि वह इस बात की ठोस वजह बताएं कि इमारत या निर्माण को क्यों ना तोड़ा जाए। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बीएमसी ने अभिनेत्री रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में " 14 अवैध बदलावों में से अधिकतर" को तोड़ दिया था। यह बंगला पाली हिल इलाके के नरगिस दत्त रोड पर स्थित है। बंबई उच्च न्यायालय ने रनौत के बंगले में तोड़फोड़ की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी और बीएमसी से पूछा था कि जब मालकिन घर पर नहीं थी तो उसकी टीम संपत्ति में दाखिल क्यों हुई? 

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच