लाइव न्यूज़ :

मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2020 08:54 IST

जोशी के मुताबिक मसक्कली शब्द का कोई खास अर्थ नहीं होता, लेकिन ए.आर. रहमान के संगीत और मोहित की आवाज ने इसे एक नई ऊंचाई दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसून के मुताबिक, ''मैंने केवल मसक्कली शब्द ही नहीं गढ़ा, बल्कि पूरा गाना ही कई वजहों से खास है।मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी कहते हैं, यहां मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है।

2008 में फिल्म दिल्ली 6 में फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार प्रसून जोशी ने लोकप्रिय गीत 'मसक्कली' को साकार किया था। अब इसका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया, होटल में किसी और के लिए आरक्षित कमरे में लव बर्ड्स बनकर नजर आ रहे हैं। मूल गाने के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ दिख रहा है। 

मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी कहते हैं, यहां मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है। आखिर मूल संगीत और कविता की पवित्रता को कैसे बचाया जाएगा। क्या किसी की संगीतप्रेमियों के प्रति कोई जवाबदेही ही नहीं है? किसी गाने की आत्मा के साथ भला कैसे छेड़छाड़ की जा सकती है? हर गाने या कविता के अपने बारीक ताने-बाने होते हैं जिन्हें बचाया जाना बहुत जरुरी है। 

प्रसून के मुताबिक, ''मैंने केवल मसक्कली शब्द ही नहीं गढ़ा, बल्कि पूरा गाना ही कई वजहों से खास है। वैसे तो मेरे लिए अपने लिखे सभी गाने खास हैं, लेकिन कुछ बहुत खास हैं। दिल्ली 6 का पूरा एल्बम ही आइकॉनिक है। '' 

जोशी के मुताबिक मसक्कली शब्द का कोई खास अर्थ नहीं होता, लेकिन ए.आर. रहमान के संगीत और मोहित की आवाज ने इसे एक नई ऊंचाई दे दी। डायरेक्टर राकेश मेहरा, सिनेमेटोग्राफर बिनोद प्रधान और सोनम के. आहूजा ने स्क्रीन पर इसे बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया।

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच