लाइव न्यूज़ :

बोले आदित्य नारायण- बड़ा टीवी होस्ट हूं, कोई बकवास म्यूज़िक कॉन्ट्रैक्ट कर के गुलाम नहीं बनना

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2021 16:51 IST

बकौल आदित्य नारायण- मेरे पास चार प्रोजेक्ट पड़े हैं। उन्होंने कहा, मेरे पास पहले से ही 4 परियोजनाएं हैं। इसलिए मैं केवल शो निर्माताओं को बताना चाहता था कि मैं अब से अधिक होस्टिंग ऑफ़र स्वीकार नहीं कर पाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ने कहा, जब उन्होंने बतौर टीवी होस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा तो वे 18 साल के थे सा रे गा मा पा से 7,500 प्रति एपिसोड कमाते थेआदित्य ने कहा- बकवास कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं

मुंबईः सिंगर आदित्य नारायण ने टेलीविज़न होस्ट के तौर पर अपने सफर को लेकर कहा है, चूंकि अब बड़ा टीवी होस्ट बन गया हूं, लोग भूल गए हैं कि मैं एक गायक भी हूं। उन्होंने कहा है कि मेरे पास अपने पर्याप्त संसाधन हैं। बकवास कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं। आदित्य नारायण ने टीवी की शुरुआत सिंगिंग रिएलिटी शो सा रे गा मा पा से की थी जिसके प्रति एपिसोड के लिए उन्हें 7,500 रुपये मिलते थे।

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कहा, उनके पास पहले से ही चार प्रोजेक्ट हैं और केवल निर्माताओं को यह बताना चाहते हैं कि वह अब और अधिक होस्टिंग ऑफ़र स्वीकार नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में आदित्य नारायण ने टीवी से ब्रेक लेने और कुछ बड़ा करने का ऐलान किया था। इस बात पर सिंगर ने कहा कि उन्हें प्रस्तावों को अस्वीकार करने में दुख होता है क्योंकि वह पिछले वाले की तुलना में मोटी रकम कमाते हैं।

बकौल आदित्य नारायण- मेरे पास चार प्रोजेक्ट पड़े हैं। उन्होंने कहा, मेरे पास पहले से ही 4 परियोजनाएं हैं। इसलिए मैं केवल शो निर्माताओं को बताना चाहता था कि मैं अब से अधिक होस्टिंग ऑफ़र स्वीकार नहीं कर पाऊंगा। मुझे इन प्रस्तावों को अस्वीकार करने के लिए भी दर्द होता है क्योंकि मुझे पहले की तुलना में मोटी रकम की पेशकश की जाती है।

आदित्य ने कहा, जब उन्होंने बतौर टीवी होस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा तो वे 18 साल के थे। और सा रे गा मा पा से 7,500 प्रति एपिसोड कमाते थे। यह उस समय उनके लिए बहुत बड़ी राशि हुआ करती थी। लेकिन अब करोड़ों के ऑफर आते हैं जिन्हें ना कहने में तकलीफ होती है। आदित्य ने कहा कि वे अपने जीवन में एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां वे एक सफल टीवी सेलिब्रिट बनने के बजाय संगीत की दुनिया में जाना ज्यादा पसंद करेंगे। संगीत को अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि आज उनके खुद के पास इतने संसाधन मौजूद हैं कि गुलाम बनने के लिए मजबूर करने वाले उनके बकवास कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच