लाइव न्यूज़ :

आदित्य नारायण बने पिता, पत्नी श्वेता अग्रवाल ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 13:09 IST

आदित्य नारायण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, सब मुझे कहते थे कि बेटे का जन्म होगा, लेकिन मैं चाहता था कि हमारे घर बेटी आए। मेरा मानना है कि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरी बेटी हमारे घर आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण पिता बन गए हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआआदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थेआदित्य ने यह इच्छा जाहिर की थी कि वो चाहते हैं कि उनके घर बेटी हो

मुंबईः गायक आदित्य नारायण और उनकी अभिनेत्री पत्नी श्वेता अग्रवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके घर 24 फरवरी को एक बिटिया का जन्म हुआ।

आदित्य और श्वेता ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, “श्वेता और मैं यह खुशखबरी साझा करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि भगवान के आशीर्वाद से 24 फरवरी को हमारे यहां एक खूबसूरत बेटी का जन्म हुआ है।” आदित्य ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'सब मुझे कहते थे कि बेटे का जन्म होगा, लेकिन मैं चाहता था कि हमारे घर बेटी आए। मेरा मानना है कि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरी बेटी हमारे घर आ चुकी है। मैं और श्वेता बहुत खुशनसीब महसूस करते हैं कि हम अब पेरेंट्स बन चुके हैं।'

 आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इसी साल जनवरी में श्वेता के गर्भवती होने की खबर साझा की थी। मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य ‘दिल बेचारा’ और ‘राम लीला’ जैसी फिल्मों में गाए गानों के लिए जाने जाते हैं, जबकि श्वेता विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म ‘शापित’ व सुदीप अभिनीत कन्नड़ फिल्म ‘किच्चा’ में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच