लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' के डायलॉग 'जानकी भारत की बेटी है...' पर नेपाल में विवाद, फिल्ममेकर्स ने हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 13:40 IST

'आदिपुरुष' फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई। इससे पहले फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म से उस डायवलॉग को हटा दिया जिसमें कहा गया था 'जानकी भारत की बेटी है'।

Open in App

मुंबई: काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेंद्र शाह द्वारा गुरुवार को नेपाल की राजधानी में फिल्म 'आदिपुरुष' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद फिल्म के निर्माताओं ने इससे एक विवादित डायलॉग हटा दिया। फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था क्योंकि बालेंद्र शाह ने आदिपुरुष के एक डायलॉग पर सवाल उठाया था, जिसमें कहा गया है कि 'जानकी भारत की एक बेटी है।' 

मेयर शाह ने फिल्म में सीता के जन्मस्थान के बारे में कही बात को ठीक करने के लिए निर्माताओं को तीन दिन की समयसीमा दी थी। शाह ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा, 'जब तक दक्षिण भारतीय फिल्म आदिपुरुष में शामिल 'जानकी भारत की बेटी है' की लाइन न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी हटा दी जाती है, तब तक काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में किसी भी हिंदी फिल्म को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

नेपाल के फिल्म सेंसर बोर्ड ने भी कहा कि वह सीता को भारत की बेटी बताने वाले संवाद के हिस्से को काटने के बाद ही आदिपुरुष को रिलीज करने की इजाजत देगा। शाह और नेपाल के सेंसर बोर्ड की मांग का पालन करते हुए, निर्माताओं ने आदिपुरुष से लाइन काट दी। निर्माताओं द्वारा आदिपुरुष से एक विवादित लाइन हटाने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया। रामायण के अनुसार, सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था और भगवान राम ने आकर उनसे विवाह किया था।

टॅग्स :नेपालहिन्दी सिनेमा समाचारप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच