लाइव न्यूज़ :

दुखद: नहीं रहीं 'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा, 71 साल की उम्र में हुआ निधन

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2019 14:15 IST

विद्या एक बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। साल 2009 में अपने दूसरे पति पर एक्ट्रेस ने फिजिकल टॉर्चर का आरोप लागाय था।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। विद्या सिन्हा फिल्म 'पती पत्नी और वो; में नजर आयी थीं।

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस विद्या सिन्हा गुरुवार को सभी को अलविदा कह गई। 71 साल की विद्या सिन्हा का निधन हो गया। लम्बे समय से विद्या बीमार थीं और अस्पताल में इलाज करवा रही थीं। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स की खबर थी कि एक्ट्रेस को मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 

विद्या सिन्हा लम्बे समय से आईसीयू में भर्ती थीं। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा था कि विद्या सिन्हा को लंग्स और कार्डियक में परेशानी थी। अब खबर है कि विद्या सिन्हा ने गुरुवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। हलांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

बताया जा रहा था कि उनकी हालत गंभीर थी। स्थिर होने के बाद भी उनकी हालत पूरी तरह के खतरे से बाहर नहीं बताई जा रही थी। हालंकि विद्या की ओर से या उनके घरवालों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को सालों फेफड़े से जुड़ी बीमारी थी कुछ समय पहले ही उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी का पता चला था। डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोग्राफी का पता चला। मगर शायर एक्ट्रेस के घरवाले नहीं माने। विद्या अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। 

विद्या एक बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। साल 2009 में अपने दूसरे पति पर एक्ट्रेस ने फिजिकल टॉर्चर का आरोप लागाय था। इसके बाद पति नेताजी भीमराओ सालुंखे से उनका तलाक हो गया था। उन्होंने पहली शादी 1968 में की थी। दोनों ने बेटी जाह्नवी को अडॉप्ट किया था।

विद्या सिन्हा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, मुक्ति, स्वयंवर, मगरूर, सफेद झूठ, तुम्हारे लिए जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच