काजोल की मां तनूजा का हुआ ऑपरेशन, इस बीमारी से थीं पीड़ित
By मेघना वर्मा | Updated: May 30, 2019 16:40 IST2019-05-30T16:40:58+5:302019-05-30T16:40:58+5:30
तनुजा ने फिल्म हमारी याज आएगी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसी के बाद एक के बाद एक उन्होंने लगातार कई कल्ट फिल्में दी हैं।

काजोल की मां तनूजा का हुआ ऑपरेशन, इस बीमारी से थीं पीड़ित
काजोल का वक्त शायद इस समय खराब चल रहा है। तभी तो पहले उनके ससुर वीरू देवगन का निधन फिर उनकी मां एक्ट्रेस तनुजा की बिमारी। रिसेंटली अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकीं तनुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बिमारी से पीड़ित थीं। जिसके लिए उनका ऑपरेशन हो गया है।
75 साल की तनुजा के पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। वहीं अब खबर है कि तनुजा का ऑपरेशन हो गया है। उनकी देखभाल उनकी दोनों बेटी काजोल और तनीषा रख रही हैं।
लोग करने लगे थे दुआं
तनूजा की तबियत खराब होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे थे। लगातार सोशल मीडिया पर उनके लिए कमेंट कर रहे थे। इसी के बाद गुरुवार को खबर आई है कि एक्ट्रेस का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा।
तनुजा ने फिल्म हमारी याज आएगी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसी के बाद एक के बाद एक उन्होंने लगातार कई कल्ट फिल्में दी हैं। काजोल की बहन ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया मगर वो सक्सेस फुल नहीं रहीं।