लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-दीपिका के बाद ये अभिनेत्री करेगी दिसंबर में शादी, कभी सेक्स रैकेट में आया था नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2018 11:03 IST

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद शादी करने जा रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड में आज कल शादियों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक  अभिनेत्री विवाह के बंधन में बंध रही है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद शादी करने जा रही हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह दिसंबर की 13 तारीख को रोहित मित्तल के साथ 7 फेरे लेंगी।  फिल्ममेकर रोहित और श्वेता बीते 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म में वरुण धवन की भाभी का किरदार निभाने वाली श्वेता पुणे में रोहित के साथ फेरे लेंगी। इसके बाद करीब 1 हफ्ते के बाद दोनों मुंबई में रिसेप्शन देंगे। श्वेता-रोहित बंगाली और मारवाड़ी दोनों रीति रिवाजों से शादी करेंगे। श्वेता और रोहित ने इसी साल जून में सगाई की थी।

श्वेता बसु, अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में बतौर स्क्रिप्ट कंसलटेंट काम कर चुकी हैं। रोहित से वह यहीं मिली थीं। रोहित मित्तल  यहां पर शॉर्ट फिल्म ऑटोहेड को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिलहाल फैंटम बंद हो चुका है।

सेक्स रैकट में थीं फंसी

साल 2014 में श्वेता सेक्स रैकेट में फंस चुकी हैं। उनको पुलिस ने उस वक्त उनको हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय के श्वेता के बयान के अनुसार उनको गलत तरीके से इस पूरे मामले में फंसाया गया था। मुझ पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी और कुछ अन्य जरूरी काम थे। सारे दरवाजे बंद थे और लोगों ने पैसे कमाने के लिए मुझे वेश्यावृत्ति में जाने के लिए उकसाया। मैं लाचार थी। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। मैं इसमें शामिल हो गई। हांलाकि बाद में उनको इस पूरे प्रकरण से रिहा कर दिया गया था। श्वेता ने मकड़ी जैसी शानदार फिल्म में नायाब अभिनय की छाप छोड़ छोड़ी है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीसेक्स रैकेटवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस