लाइव न्यूज़ :

बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- हालात तब सुधरेंगे जब...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2019 10:15 IST

बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने हाल ही में बॉडी शेमिंग पर अपनी राय व्यक्त की है।

Open in App

बॉडी शेमिंग पर बॉलीवुड में कई लोग अपनी राय रख चुके हैं। इसको लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर स्टार्स ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। ऐसे में अब वीरे दि वेडिंग एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर गुस्सा  जाहिर करते हुए बॉडी शेमिंग के जोक्स को रेसिस्ट जोक्स तक करार दे दिया।

फिल्म वेकअप सिड से करियर की शुरूआत करने वाली शिखा तलसानिया टीकू तलसानिया की बेटी हैं। हाल ही में वह वीरे दि वीडिंग में नजर आई थीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा है कि वह अपनी बॉडी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। लेकिन फिर भी उनको कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है।

टीवी टुडे की खबर के अनुसार हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा है कि बॉली शेमिंग को लेकर किए गए जोक्स काफी लेजी होते हैं लेकिन किसी भी मायने में ये रेसिस्ट जोक्स से कम नहीं होते हैं। मुझे नहीं लगता है कि किसी के लिए जरुरी है कि बॉडी परफेक्ट दिखे। इस तरह की सोच इंसान के अंदर हमेशा से रही है।

किसी की शक्ल को लेकर कर उसके बारे में धारणा बना ली जाती है। ऐसा नहीं है कि किसी के नेचर आदि पर उस इंसान का आकलन करें। ये सब कुछ तब तक खत्म नहीं होने वाला जब तक सोच नहीं बदेगी और फालतू की चीजें सोचना बंद नहीं होगीं।

एक्ट्रेस ने कहा है कि ऐसा तब होगा जब इंसान अपने दिल में खुद के लिए प्यार पैदा करेगा साथ ही आस पास के लोगों से और चीजों से प्यार कर पाएगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक्त में लोगों की सोच जरुर बदलेगी। शिखा जल्द वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 में भी नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच