लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में दोस्त के साथ जॉयराइड पर निकली थीं एक्ट्रेस, सड़क दुर्घटना में हुईं घायल

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 11:28 IST

ट्रैफिक पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ बातें सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के करीब तीन बजे का है। पुलिस जब मौके पर वहां पहुंची तो वहां एक ड्राइवर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस शर्मिला मांड्रेस के ठीक होने का इंतजार कर रही है।लॉकडाउन के दौरान गाड़ी चलाने के लिए पास की जरूरत होती है जो इन लोगों के पास नहीं था।

कन्नड़ एक्ट्रेस शर्मिला मांड्रेस बेंगलरु में कार एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं। इस सड़क हादसे में शर्मिला मांड्रेस के साथ उनके दोस्त लोकेश वसंत भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शर्मिला की कार वसंतनगर में अंडरब्रिज पर एक रेलवे पिलर से टकरा गई। इसके बाद दोनों को गंभीर चोटें आई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ट्रैफिक पुलिस की शुरुआती जांच में कुछ बातें सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के करीब तीन बजे का है। पुलिस जब मौके पर वहां पहुंची तो वहां एक ड्राइवर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर किया। ड्राइवर बार-बार यही कह रहा था कि इस हादसे की सारी गलती उसकी है और बाकी सभी को छोड़ दिया जाए। इसके बाद पु्लिस ने उससे कहा कि इसके लिए उस पर केस किया जाएगा। 

पुलिस ने ड्राइवर को बताया कि यह कोई छोटी-मोटी गलती नहीं है। यह बहुत बड़ा अपराध है और बिना केस के वह छूट नहीं सकता है। इतना ही नहीं झूठी गवाही के कारण उस पर भी केस दर्ज हो सकता है। यह सुनते ही ड्राइवर वहां से भाग निकला। लॉकडाउन के दौरान गाड़ी चलाने के लिए पास की जरूरत होती है जो इन लोगों के पास नहीं था। फिलहाल पुलिस शर्मिला मांड्रेस के ठीक होने का इंतजार कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच