लाइव न्यूज़ :

“हातिम” और “कहानी घर घर की” धारावाहिक में अभिनय करने वाली अभिनेत्री रजिता कोचर का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 20:11 IST

मुंबईः रंजिता कोचर को मधुमेह का स्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को चेंबूर में जेन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट पर अस्पताल में उनका निधन हो गया। अभिनेत्री को पिछले साल सितंबर में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ हुआ था और तब से वह आराम कर रही थीं। कल पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे चेंबूर में कोचर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबईः “हातिम” और “कहानी घर घर की” जैसे धारावाहिकों में अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री रजिता कोचर का गुर्दा खराब होने और दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी संबंधी नूपुर कंपानी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोचर 70 वर्ष की थीं।

कोचर को मधुमेह का स्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को चेंबूर में जेन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंपानी ने बताया, “हमने मधुमेह का स्तर बढ़ने और धड़कन धीमी होने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। वह आईसीयू में थीं। उनकी हालत स्थिर हो रही थी।

हालांकि गुर्दा खराब होने और दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट पर अस्पताल में उनका निधन हो गया।” उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को पिछले साल सितंबर में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ हुआ था और तब से वह आराम कर रही थीं। कोचर के परिवार में पति और बेटी है। कंपानी के अनुसार बेटी के ब्रिटेन से वापस आने के बाद कल पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे चेंबूर में कोचर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :मुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?