लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी की 'जाति' पर ट्वीट कर विवादों में फंसी एक्ट्रेस पायल रोहतगी, मांगनी पड़ी माफी

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:27 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी छत्रपति शिवाजी महाराज की ' जाति ' पर ट्वीट करके विवादों में घिर गईं। हालांकि , विवाद बढ़ने के बाद पायल ने सोमवार को वीडियो साझा करके इस पर माफी मांगी। पायल ने रविवार को किए अपने ट्वीट में लिखा , " छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शूद्र वर्ण में किसान परिवार में हुआ था और यज्ञोपवित संस्कार और अपनी पत्नी के साथ पुनर्विवाह द्वारा उन्हें एक क्षत्रिय बनाया गया ताकि उनका राज्याभिषेक किया जा सके।

इसलिए लोग एक वर्ण से दूसरे वर्ण में अपनी योग्यता के बल पर जा सकते हैं। कोई जातिवाद नहीं ? ट्वीट पर आलोचनाओं का सामना का सामना करने के बाद उन्होंने सोमवार को एक वीडियो डालकर अपनी टिप्पणी पर माफ मांगी। वीडियो में पायल ने कहा , " मेरे सीधे से प्रश्न को गलत समझा गया है। यहां तक कि मैं , निश्चित रूप से एक महान राजा की पूजा करती हूं। मैंने कुछ पढ़ा था और एक जानकारी सामने आई , जिसे मैंने सबके सामने रखा था। लेकिन सोशल मीडिया पूरी तरह से ट्रोल से भरा पड़ा है। "

रोहतगी ने कहा कि मैंने मराठा राजा को नीचा दिखाने के लिए सवाल नहीं पूछा था। उन्होंने कहा , " मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं जो सोचते हैं कि मैंने उनके महाराज के बारे में गलत कहा है ... यह स्पष्ट है कि मुझे एक सवाल पूछने का भी अधिकार नहीं है क्योंकि इसे गलत अर्थ में लिया जाएगा। " 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस