लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से वार, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2020 16:25 IST

'होटेल मिलन फेम' ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से किसी ने बीती रात हमला कर दिया, जिसके बाग उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे'होटल मिलन' फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। हैरानी वाली बात ये है कि उनके एक पुराने ही दोस्त ने उनपर यह हमला किया

'होटल मिलन' फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। हैरानी वाली बात ये है कि उनके एक पुराने ही दोस्त ने उनपर यह हमला किया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। हमलावर ने चाकू से 3 बार उनपर वार किया।

 मुम्बई के अंधरी उपनगर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा एक व्यक्ति ने अभिनेत्री पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब नौ बजे अंधेरी के वर्सोवा इलाके में हुई जब अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा एक कैफे से घर लौट रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार आरोपी योगेश महिपाल सिंह ने मालवी को रास्ते में रोका और उससे पूछा कि उसने उससे बात करना क्यों बंद कर दिया है।

इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अभिनेत्री के पेट और दोनों हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने भादंवि की धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी को पिछले एक साल से जानती है और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच