बोल्ड अंदाज में नजर आईं सलमान खान की एक्ट्रेस, देखकर आहें भर रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 19:00 IST2020-03-04T19:00:52+5:302020-03-04T19:00:52+5:30

लारिसा बोनेसी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी दी थी कि वह सलमान खान के साथ जल्द ही एक सरप्राइज देने जा रही हैं।

Actress larissa bonesi Salman Khan Has A New Girl In His Camp | बोल्ड अंदाज में नजर आईं सलमान खान की एक्ट्रेस, देखकर आहें भर रहे फैंस

ब्राजील की मॉडल और डांसर लारिसा बोनेसी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsरिपोर्ट की मानें तो लारिसा बोनेसी को सलमान की बदौलत एक म्यूजिक वीडियो मिला है। जिसकी शूटिंग जल्द ही लंदन में होने वाली है।सैफ अली खान की 'गो गोवा गॉन' में लारिसा बोनेसी ने एक छोटा सा रोल भी प्ले किया था।

ब्राजील की मॉडल और डांसर लारिसा बोनेसी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। वह सलमान खान के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हैं। इससे पहले वह गुरु रंधावा के नए गाने "सूरमा सूरमा" में नजर आ चुकी हैं। लारिसा ने गाने सूरमा सूरमा में गुरु रंधावा और जय सीन के साथ दमदार प्रदर्शन किया। इस गाने को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

लारिसा बोनेसी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी दी थी कि वह सलमान खान के साथ जल्द ही एक सरप्राइज देने जा रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो उन्हें सलमान की बदौलत एक म्यूजिक वीडियो मिला है। जिसकी शूटिंग जल्द ही लंदन में होने वाली है।


लारिसा बोनेसी ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ देसी ब्वॉयज फिल्म के "सुबह होने न दे"  गाने के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं सैफ अली खान की 'गो गोवा गॉन' में उन्होंने एक छोटा सा रोल भी प्ले किया। 

सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान खुद लारिसा बोनेसी की बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू की जानकारी जल्द से जल्द दे सकते हैं। 

हाल ही में, खबरें सामने आईं थी कि पूजा हेगड़े को सलमान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में कास्ट किया गया था। पूजा फिल्म में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

 

Web Title: Actress larissa bonesi Salman Khan Has A New Girl In His Camp

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे