टीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: March 13, 2026 14:53 IST2026-03-13T14:53:40+5:302026-03-13T14:53:52+5:30
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचा ली है और शादी के बाद पैपराजी के सामने आए और तस्वीरें क्लिक करवाईं।

टीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचा ली है और शादी के बाद पैपराजी के सामने आए और तस्वीरें क्लिक करवाईं। कपल ने अगले ही दिन सोशल मीडिया पर मिस्टर और मिसेज वाली फोटोज शेयर की हैं, जिनपर उनके फैंस और करीबी लोग बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में गौरव, कृतिका का हाथ थामे बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
दोनों का ये रोमांटिक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में कपल एक दूसरे में खोया हुआ है और अगली फोटो में दोनों हंसी-मजाक करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान से उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है, एक और फोटो में कपल अपने करीबी दोस्तों के साथ इस नए सफर का जश्न मनाते भी दिखा। वहीं कपल ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है 'कल इसी वक्त, 11.03.2026 को हमने हमेशा के लिए हां कह दिया', इस इमोशनल मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया।