दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 18:39 IST2025-06-28T18:36:22+5:302025-06-28T18:39:19+5:30

Actress Ileana D'Cruz: अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की।

Actress Ileana D'Cruz became a mother for the second time, gave information about the birth of her son on Instagram | दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की जानकारी

दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की जानकारी

Actress Ileana D'Cruz: अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की। डी'क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को अपने नवजात बेटे की एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। इलियाना ने 19 जून को जन्मे बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है।


अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ कीनू राफे डोलन का आप सभी से परिचय कराते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। कीनू का जन्म 19 जून, 2025 को हुआ है। हमारा दिल खुशी से लबालब है।’’ फिल्म जगत की कई हस्तियों ने इलियाना और उनके पति को बधाई दी है। अभिनेत्री विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा जोनास और अथिया शेट्टी समेत कई कलाकारों ने दंपति को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दी है। डी'क्रूज और डोलन ने मई 2023 में शादी की और अगस्त 2023 में दंपति के यहां बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का जन्म हुआ। इलियाना ने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।


Web Title: Actress Ileana D'Cruz became a mother for the second time, gave information about the birth of her son on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे