लाइव न्यूज़ :

VIDEO: एक्‍ट्रेस पर महिला ने लगाया पति के साथ अवैध संबंध का आरोप, घर में घुसकर की मारपीट, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 16:58 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक्ट्रेस महिला से काफी डरी हुईं नजर आ रही हैं। वहीं मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लेकर अब चर्चाओं का माहौल गर्म है। पुलिस को दी गई कंप्लेन में उजमा ने अपने साथ हुए इस हादसे की सारी जानकारी दी। 

पाकिस्तानी अभिनेत्री उजमा खान और उनकी बहन हुमा खान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ शारीरिक हिंसा भी की गई। एक्ट्रेस के घर में एक महिला करीब 12 गनमैन के साथ घर में घुसी थीं और धक्का-मुक्की के साथ बुरी तरह गाली-गलौच करती नजर आईं।

दरअसल, महिला को एक्ट्रेस पर शक था कि उसके पति का अफेयर इससे चल रहा है। अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में महिला ने एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ बदसलूकी की। वहीं उजमा खान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी गई कंप्लेन में उजमा ने अपने साथ हुए इस हादसे की सारी जानकारी दी। 

उन्होंने दावा किया कि बदमाशों के साथ उनके घर आई महिला कोई और नहीं बल्कि रियल एस्टेट कंपनी बहरिया टाउन के चेयरमैन मलिक रियाज की बेटी है। शिकायत में उजमा खान ने लिखा कि मुझे शर्मिंदा किया गया, ब्लैकमेल किया गया, परेशान किया गया। पिछले 3 दिनों से मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। बता दें कि वायरल वीडियो में महिला के साथ आए गार्ड्स एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिख रहे हैं और उनपर कांच के शोपीस और जूते भी फेंके जा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लेकर अब चर्चाओं का माहौल गर्म हो रहा है। लेकिन उजमा खान ने इन लोगों के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि उनके पास अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस