एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, लड़ी थीं लोकसभा चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2019 15:09 IST2019-09-10T14:58:53+5:302019-09-10T15:09:16+5:30

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अब अपना इस्तीफा दे दिया है.

Actor-turned-politician Urmila Matondkar resigns from the Congress party. | एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, लड़ी थीं लोकसभा चुनाव

एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, लड़ी थीं लोकसभा चुनाव

Highlightsबॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का दामन थामा था।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का दामन थामा था। अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

उन्होंने कहा है कि  मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं'

उर्मिला मातोंडकर को नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ाया गया था। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।

उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आईं थीं।

जब कांग्रेस में हुईं थी शामिल

पार्टी में शामिल होने के बाद वह मीडिया से भी रुबरु हुई थी।  वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ मीडिया के सामने आईं थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह कांग्रेस का हिस्सा हो गई हैं मैं कहीं नहीं जाने वाली यहीं हूं। उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब देखना होगा कि पार्टी उनको किस टिकट से मैदान में उतारती है।

Web Title: Actor-turned-politician Urmila Matondkar resigns from the Congress party.

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे