लाइव न्यूज़ :

गरीब और बेसहारा मजदूरों को घर भिजवा रहे हैं सोनू सूद, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोगों की करना चाहता हूं मदद

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 19:46 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए आगे आए हैं। सोमवार को उन्होंने दस बसों में मजदूरों को उनके घर भिजवाया। सोनू सूद के इस कदम को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेकर सोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए इन बसों को भेजा। कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है।

कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद के लिए अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। बॉलीवुड की तरफ से अभी तक किसी भी एक्टर ने इस तरह का प्रयास नहीं किया था। लेकिन सोमवार को सोनू सूद ने मजदूरों के लिए दस बसें रवाना की। 

कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेकर सोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए इन बसों को भेजा। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि वह खुद ही इन मजदूरों को विदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में इनको खाने-पीने का सामन भी दिया, जिससे इन्हें रास्ते में परेशानी न हो। 

सोनू सूद इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ' छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता सहित सड़कों पर घूमने वाले ऐसे मजदूरों को देखकर मेरा मन परेशान हो उठता था। मैं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरे राज्यों के लिए भी यही करूंगा। मैं चाहता हूं, ऐसे समय हर इंसान अपने परिवार के साथ रहे। '

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच