इस बीमारी की वजह से खुद को व्यक्त नहीं कर पाते थे अभिनेता सौरभ सचदेवा, कहा- कभी ऐक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 15:24 IST2021-07-27T15:00:02+5:302021-07-27T15:24:14+5:30

सौरभ सचदेवा ने आगे बताया, हालांकि कम ही दिनों में ये एहसास हो गया कि जो मैं चाहता हूं वह नहीं हूं क्योंकि मैं डिस्लेक्सिक हूं (पढ़ने-लिखने में परेशानी)। सचदेवा ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा अच्छे से नहीं हुई। वे पूरी तरह खुद को व्यक्त नहीं कर पाते थे...

Actor Saurabh Sachdeva battling dyslexia said never thought of becoming an actor | इस बीमारी की वजह से खुद को व्यक्त नहीं कर पाते थे अभिनेता सौरभ सचदेवा, कहा- कभी ऐक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था

इस बीमारी की वजह से खुद को व्यक्त नहीं कर पाते थे अभिनेता सौरभ सचदेवा, कहा- कभी ऐक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था

Highlightsडिस्लेक्सिक हैं अभिनेता सौरभ सचदेवाअभिनेता के साथ-साथ सौरभ सचदेवा एक एक्टिंग कोच भी हैंबॉलीवुड के कई अभिनेताओं को वे ट्रेन कर चुके हैं

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत सेक्रेड गेम्स से लोकप्रिय हुए सौरभ सचदेवा अभिनेता के साथ-साथ एक मशहूर एक्टिंग कोच भी हैं।सौरभ सचदेवा ने बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो में 10 से अधिक वर्षों तक अभिनय कोच के रूप में काम किया। इस दौरान वे कई बॉलीवुड अभिनेताओं को प्रशिक्षित कर चुके हैं। जिनमें अभिनेता ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन राणे, कुब्रा सैत, तृप्ति डिमरी, ऋचा चड्ढा और अन्य  बॉलीवुड अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।

टाइम्स नाऊ डिजिटल के साथ बातचीत में सौरभ ने एक अभिनेता और अभिनय कोच के रूप में अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। करियर के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, बतौर अभिनेता उनकी यात्रा साल 2001 में शुरू हुई थी। सचदेवा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कभी अभिनेता बन भी पाएंगे। लेकिन उन्हें तुरंत बहुत सारा पैसा और प्रसिद्धि चाहिए थी। लिहाजा वे फिल्मों में चले आए।

सौरभ सचदेवा ने आगे बताया, हालांकि कम ही दिनों में ये एहसास हो गया कि जो मैं चाहता हूं वह नहीं हूं क्योंकि मैं डिस्लेक्सिक हूं (पढ़ने-लिखने में परेशानी)। सचदेवा ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा अच्छे से नहीं हुई। वे पूरी तरह खुद को व्यक्त नहीं कर पाते थे। लेकिन जब वे बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो में प्रवेस लिया तो उनकी शारीरिक अभिव्यक्ति ठीक हुई। इस कारण उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला।

सचदेवा के मुताबिक साल 2002 में बैरी ने एक्टिंग कोच बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वे डिस्लेक्सिक थे। हालांकि दोस्तों के कहने पर वे दो दिन के लिए जॉइन किया जिसके बाद उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला और तब से करीब 10 सालों से वे बतौर एक्टिंग कोच कई अभिनेताओं को ट्रेन किए।

बता दें, अभिनेता सौरभ सचदेवा सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत सेक्रेड गेम्स में अपने चरित्र के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उस वेब श्रृंखला का हिस्सा होने के अलावा, उन्होंने मनमर्जियां, हाउसफुल 4, और अन्य जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में, अभिनेता को रात बाकी है में देखा गया था, जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी। जिसमें राहुल देव, पाओली डैम और अनूप सोनी नजर आए थे।

Web Title: Actor Saurabh Sachdeva battling dyslexia said never thought of becoming an actor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे