लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ,सलमान खान के बाद अभिनेता करन आनंद ने शेयर किए लॉकडाउन में फिट रहने के तरीके, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2020 11:51 IST

आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी ने 22 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था और अब तक 2 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में चार दीवारी के अंदर कैद रहना तनावपूर्ण हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी की वर्तमान स्थिति ने लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया हैअक्षय कुमार ,अमिताभ बच्चन ,कैटरीना कैफ, सलमान खान तथा और भी कई इस भयावह महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी तरह से प्रयास कर रहे है

कोरोना वायरस महामारी की वर्तमान स्थिति ने लोगों को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है, जिससे महामारी के प्रसार को रोका जा सके। जिसमें पूरा देश सकारात्मक रूप से काम करता हुआ नज़र आ रहा है। हमारी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियाँ जैसे अक्षय कुमार ,अमिताभ बच्चन ,कैटरीना कैफ, सलमान खान तथा और भी कई इस भयावह महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी तरह से प्रयास कर रहे है। और साथ ही हमें इस स्थिति का सामना कैसे करना है ये भी बता रहे है। ताकि हम शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत रहें। क्योकि इस समय जो देश की स्थिति चल रही उसमे अगर हम मन की लड़ाई हार गए तो यक़ीनन हमारा शरीर भी साथ देना छोड़ देगा। 

आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी ने 22 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था और अब तक 2 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में चार दीवारी के अंदर कैद रहना तनावपूर्ण हो सकता है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभिनेता करन आनंद भी लगातार अपने विचारो के द्वारा क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए बताते रहते है। किक अभिनेता ने हाल ही में एक मजबूत संदेश के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमे उन्होंने बताया है कि इस कठिन समय में स्वस्थ होना कितना जरुरी है। 

करन आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें प्रशंसकों को चल रहे संकट के दौरान स्ट्रेस न लेने की गुजारिश की है। और उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मजबूत रहकर परिस्थितिओ का सामना कैसे कर सकते है। आइए हम वीडियो पर नज़र डालते है :

फ़िल्म 'गुंडे' से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स ,बेबी की हैं। फिल्म 'किक' में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी। लेकिन उन्हें सही मायने में 'बेबी' में उनके किरदार से पहचान मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स' में कैमियो किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और  लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे बहुत जल्द अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच