विराट कोहली पर बॉलीवुड एक्टर ने फिर से किया हमला, कहा- आप समझ सकते हैं वर्ल्ड कप 2019 के लिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 27, 2019 08:47 AM2019-04-27T08:47:48+5:302019-04-27T08:48:21+5:30

विराट कोहली की टीम आरसीबी लगातार आईपीएल में खराब प्रदर्शन कर रही है। जिसके कारण एक एक्टर ने उन पर हमला किया है।

actor kamaal r khan tweet on virat kohli ms dhoni | विराट कोहली पर बॉलीवुड एक्टर ने फिर से किया हमला, कहा- आप समझ सकते हैं वर्ल्ड कप 2019 के लिए...

विराट कोहली पर बॉलीवुड एक्टर ने फिर से किया हमला, कहा- आप समझ सकते हैं वर्ल्ड कप 2019 के लिए...

Highlightsकमाल ने विराट की की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैंएक्टर ने वर्ल्ड कप के लिए धोनी को बेहतर कप्तान बताया है

आईपीएल 2019 विराट कोहली  की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में अब तक कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विराट कोहली पर इसको लेकर जमकर निशाना साध रहे हैं।

 अब बॉलीवुड एक्टर कमाल खान   ने विराट कोहली  पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर विराट कोहली के व्यवहार पर सवाल उठाया है। कमाल ने शुक्रवार को ट्वीट करके लिखा है #kingofAbuses कोहली  की टीम  आरसीबी  आईपीएल की अंकतालिका में सबसे नीचे है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी  की टीम सीएसके  टॉप पर है। इससे अब आप समझ सकते हैं कि वर्ल्ड कप 2019  के लिए धोनी को कप्तान क्यों बनाना चाहिए था।


कमाल खान ने इस ट्वीट के जरिए एक बार फिर से कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। साथ की धोनी को अभी भी टीम के लिए बेहतर कप्तान बताया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जह कमाल आर खान ने इस तरह से विराट पर निशाना साधा हो।

इससे पहले जब वर्ल्ड कप के लिए घोषित हुई टीम पर भी उन्होंने तंज कसा था और कहा था कि यह टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगी। वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी  को कप्तान बनाने की बात कही थी।
 

Web Title: actor kamaal r khan tweet on virat kohli ms dhoni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे